पंजाब 29 सितंबर *मजनुओं ने बदला ठिकाना, कन्या स्कूल की बजाये बाजार नं. 9 के बाहर करते हैं लड़कियों का घेराव
अबोहर, 29 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश/सुरिन्द्र शर्मा): कान्या स्कूल के बाहर पुलिस द्वारा सख्ती बढ़ाये जाने के बाद मजनुओं ने अपना ठिकाना बदल दिया है। अब यह मजनूं कन्या स्कूल की बजाये बाजार नं. 9 के बाहर खड़े होते हैं और स्कूल जाने वाली लड़कियों को परेशान करते हैं। बाजार नं.9 के दुकानदारों व लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आवारा किस्म के युवकों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाये और यहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाये। यह युवक अक्सर स्कूल जाने वाले लड़कियों पर गंदे गंदे कमेंट करते हैं और उनसे छेडख़ानी करते हैं।
फोटो:4, बाजार नं. 9 के बाहर खड़े लडक़े व स्कूल जाती लड़कियां।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*
लखनऊ 26फ़रवरी26*यूपी में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार ने जारी किया संशोधित समय-सारिणी*
चंडीगढ़ 26 फ़रवरी 26*नेशनल हेराल्ड के पंचकुला मामले में पंजाब-हरियाणा HC ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा को क्लीन चिट दी!*