पंजाब 28 सितम्बर 2024* युवक को मौत के घाट उतारने के मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह चौकी सीडफार्म ने युवक मनिंद्र सिंह को मौत के घाट उतारने के मामले में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी को भी जल्द काबू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अबोहर धर्मनगरी निवासी भूपिंद्र सिंह पुत्र बूटा सिंह के बयानों पर उनके बेटे को मौत के घाट उतारने के मामले में मुकदमा नं.207, 27.9.24 भांदस की धारा 103, 61( 2), 238 बीएनएस के तहत अमनदीप सिंह उर्फ सूरज पुत्र सुखदेव सिंह वासी न्यू धर्म नगरी गली नं.01, हरमेल सिंह उर्फ हैप्पी डॉक्टर पुत्र करनैल सिंह, चंचल सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी बाबा जीवन सिंह नगर गली नं.07, सिमरनजीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र सुखजीत सिंह वासी बाबा दीप सिंह नगर अबोहर गली नं.1 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उच्चाधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अमनदीप सिंह उर्फ सूरज पुत्र सुखदेव सिंह वासी न्यू धर्म नगरी गली नं.01, चंचल सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी बाबा जीवन सिंह नगर गली नं.07, सिमरनजीत सिंह उर्फ गुरी पुत्र सुखजीत सिंह वासी बाबा दीप सिंह नगर अबोहर गली नं.1 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी।
फोटो:06 पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ11अगस्त2026*छह जिलों में अग्निवीरों की भर्ती 17 से शुरू होगी।*
सुल्तानपुर11अगस्त26*अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,
सुल्तानपुर11अगस्त26*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*