पंजाब 28 जून 2024* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीआईजी अजय मलूजा
-66 किलो अफीम के मामले में दो आरोपियों को अदालत ने 5 दिन का पुलिस रिमांड : एसएसपी प्रज्ञा जैन
-तीसरे आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी : डीएसपी अरूण मुंडन
अबोहर, 28 जून (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व डीजेपी गौरव यादव द्वारा पंजाब को नशामुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उनके दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा रही है। फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी रमन कम्बोज, नगर थाना 1 के प्रभारी मनिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी बस स्टैंड सप्पांवाली कर रखी थी कि सामने से एक कार आते दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रोका गया। कार में एक युवक तरसेम सिंह पुत्र सुबा सिंह वासी सुरजीत पुरा दयाल पुरा जिला बठिण्डा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सुखयाद सिंह उर्फ याद पुत्र बलजीत सिंह वासी दलमीरखेड़ा अबोहर व जगराज सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह वासी भंमा सिंह वाला जिला फिरोजपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। गाड़ी में से 66 किलो अफीम व 40 हजार की ड्रग मनी व कार बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 71, 26.6.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सुखयाद सिंह व जगराज सिंह को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीआईजी फिरोजपुर अजय मलूजा व एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि जिला फाजिल्का में नशे की सबसे बड़ी खेप थाना खुईयांसरवर प्रभारी रमन कुमार ने पकड़ी है। पकड़े गए आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा यह अफीम किसे सप्लाई करनी थी।
डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा। रिमांड के दौरान कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो:6, जानकारी देते पुलिस अधिकारी, पकड़े गए आरोपी व बरामद अफीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*