पंजाब 28 जुलाई *25 किलो पोस्त सहित कैंटर चालक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी सबइंस्पैक्टर रविंद्र शर्मा, बजीतपुर भोमा चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दौराने गश्त बजीतपुरभोमा नाकाबंदी कर रखी थी। खास मुखबिर ने सूचना दी कि गुरतेज सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी बहावलवासी राजस्थान से पोस्त ला रहा है। अगर उसे पकड़ा जाये तो उससे भारी मात्रा में पोस्त बरामद हो सकता है। पुलिस ने कैंटर को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 25 किलो पोस्त बरामद हुआ। थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 80, 27.7.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्राईवर गुरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:8 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन मंगलवार *आज का राशिफल*
नई दिल्ली16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,