पंजाब 28 जुलाई *बाजार नं. 9 के बाहर बने घंटाघर पर उगे पीपल से घंटाघर हुआ क्षतिग्रस्त, घड़ी भी खराब
एतिहासिक धरोहर को नहीं संभाल पा रहा नगर निगम
अबोहर, 28जुलाई (शर्मा/सोनू): बाजार नं. 9 के बाहर बने घंटाघर अबोहर शहर की एतिहासिक धरोहर है लेकिन नगर निगम इस ऐतिहासिक धरोहर को संभालने में नाकाम साबित हो रहा है। घंटाघर के ऊपर ऊगे पीपल से यह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके गुम्बंद में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा घंटाघर की घड़ी भी काफी समय से खराब पड़ी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रूपये शहर के विकास पर लगाए गए लेकिन घंटाघर की घड़ी ठीक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शहर की घड़ी खराब हो उसके अच्छे दिन कैसे आ सकते हैं। नगर निगम खबरें लगने के बाद लीपापोती कर उसे ऊपर से काट देता है लेकिन इसका पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया है।
फोटो:5, घंटाघर पर ऊगा पीपल
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा” के तहत सुलतानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा:
सुल्तानपुर27 फ़रवरी 26*दिल्ली शराब घोटाले का केस कोर्ट द्वारा बन्द किये जाने पर आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान-
सुल्तानपुर 27फ़रवरी26*डीएम अमेठी ने किया सीजेएम अदालत में सरेंडर,मिली सशर्त बेल*