पंजाब 28 जुलाई *रेन बसेरा में नहाने के पानी व अन्य सुविधाओं का अभाव
अबोहर, 28जुलाई (शर्मा/सोनू): नगर निगम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड पर बनाया गए रेन बसेरे में अनेकों सुविधाओं का अभाव है। यहां रूकने वाले यात्रियों ने बताया कि रेन बसेरे में नहाने का पानी तक नहीं है। लोगों ने नगर निगम कमिशनर से मांग की है कि यहां पानी का प्रबंध करवाया जाये। इसके अलावा इसके मुख्य द्वार पर थड़ा नहीं बना होने के कारण लोग गिर कर घायल हो जाते हैं। मुख्य द्वार पर रोशनी का भी प्रबंध नहीं है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि रेन बसेरे में मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध किया जाये।
फोटो:4, रेन बसेरा के मुख्यद्वार पर टूटा थड़ा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*