पंजाब 28 अगस्त 2023* सवा लाख नशीली गोली आरोपी भरत भाई को सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 अगस्त 2023* सवा लाख नशीली गोली आरोपी भरत भाई को सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया
अबोहर, 28 अगस्त (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह के दिशा निर्देशों पर नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत गुजरात में बैठकर पंजाब में नशा बेजने वाले चौथे आरोपी भरत भाई पुत्र प्रभू भाई वासी हरीपुरा जिला वनकट गुजरात को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने सवा लाख गोली के आरोप में भरत भाई को गुजरात से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने मुकदमा नं. 9, 9.01.23 को ट्रक चालक कुलवंत सिंह व लवप्रीत को 1 लाख 25 हजार नशीली गोलियां सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी। इस मामले में तीसरे आरोपी राज सिंह को भी पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों की निशानदेही पर चौथा आरोपी भरत भाई को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।
फोटो:पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 14 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल 26 बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,
कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026**कानपुर देहात नगर पंचायत रानियां बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती*