पंजाब 28 अक्टूबर 2024* 34 किलो चूरा पोस्त आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी प्रगट सिंह व अन्य पुलिस पार्टी बिश्रपुरा की तरफ जा रहे थे कि सामने से राजस्थान की ओर से एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 34 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र पवन कुमार वासी नई आबादी गली नं. 21, हालाबाद कच्चा सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 105, 25.10.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भज दिया गया।
फोटो:4, पुििलस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक