पंजाब 28 अक्टूबर *पार्षद सेवा सिंह के बेटे पर हमला करने वाला आरोपी काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा व नगर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पंजपीर निवासी सेवा सिंह पार्षद के बेटे अमरिंद्र सिंह पर कातिलाना हमला करने वाले एक आरोपी निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह को पुलिस ने प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। उसे न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। नगर थाना पुलिस ने अमरिंद्र सिंह पुत्र सेवा सिंह वासी पंजपीर के बयानों पर उस पर कातिलाना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं. 152, 8.06.22 भांदस की धारा 307, 323, 324, 341, 427, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में निर्भय सिंह को काबू किया गया है।
गौर है कि निर्भय सिंह 130 ग्राम हैरोइन के मामले में 5 दिन के रिमांड पर सीआईए स्टाफ ने लिया था। रिमांड के बाद निर्भय सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नगर थाना पुलिस ने प्रोटैक्शन वारंट पर लिया है।
फोटेा:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 14 मार्च 26**पनकी हाईवे पर तीर्थयात्री बस ट्रक से टकराई, मौके पर 1 की मौ 15 गंभीर घायल*
नई दिल्ली 14 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल
नई दिल्ली 14 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*