पंजाब 27 नवम्बर 26*बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं, हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बेटियां – जस्टिस निधि गुप्ता
अबोहर, 27 नवंबर (शर्मा/सोनू): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस निधि गुप्ता अबोहर सब-डिवीजन की अदालतों का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अदालत परिसर का जायजा लेते हुए न्यायिक कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। जस्टिस निधि गुप्ता ने बेटियों की शिक्षा एवं उनके सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना समाज की जिम्मेदारी है। यदि परिवार बेटियों को प्रोत्साहित करे और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करे तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं अदालत से जुड़े कर्मचारियों ने चीफ जस्टिस निधि गुप्ता का स्वागत किया। उन्होंने अदालत की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी के अलावा श्रुति भीमवाल, सुखबीर कौर, किरण शर्मा, जैस्मीन बिश्नोई, निधि बेरी, रिया सोनी, अंजलि नागपाल, ख़ुशी बिश्नोई, दीक्षा शर्मा, रूपिंदर कौर, कंचन सिडाना, राजनदीप कौर, मधु बाला, सुखमनदीप सिंह, सुरिंदर कुमार, आनंद साई, सुनीता शर्मा, सोनू, अमनदीप भोंपला, नेहाश्री, काजल शर्मा, काजल आदि मौजूद थे।
फोटो:5, महिला वकीलों से बातचीत करती चीफ जस्टिस निधि गुप्ता।

More Stories
पंजाब 27 नवम्बर 26*सुप्रीम कोर्ट के वकील अमन जाखड़ ने अबोहर विधानसभा से कांग्रेस टिकट की जताई उम्मीदवार
पंजाब 27 नवम्बर 26*चाननमल स्वीट्स के संचालक रोहताश गुप्ता व रिचा जी की 25वीं विवाह वर्षगांठ पर शुभकामनाएं
पंजाब 27 नवम्बर 26*जस्टिस निधि गुप्ता ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण-हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, पंजाब को हराभरा बनाने में दे योगदान