पंजाब 27 जुलाई* नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : संजीव तरमाला
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 27 जुलाई* नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : संजीव तरमाला
-15 ग्राम हेरोईन सहित तीन काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 जुलाई (शर्मा/सोनू)। फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह, एसपी डी मनजीत सिंह, एसपी हैड क्वार्टर मोहन लाल, एसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविन्द्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना एडीसी द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। नगर थाना प्रभारी संजीव तरमाला व अन्य पुलिस पार्टी नई अनाज मंडी की तरफ जा रहे थे कि तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। शक के आधार पर रोक उकनी तलाशी ली तो उनके पास से 15 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दयाल सिंह वासी झोरड खेडा, रोहित कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गोबिंद नगरी, जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गज्जन सिंह वासी आलमगढ अबोहर के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नंबर 147, 26-7-2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। तीनों को न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत में पेश किया गया। तीनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुसिल रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पैक्टर अमरीक सिंह कर रहे हैं। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपके इलाके में कोई बाहर से आकर नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*