पंजाब 26 सितम्बर 2023* सीआईए स्टाफ अबोहर ने 15 ग्राम हैरोइन सहित गोपी उर्फ गुरप्रीत को काबू किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 26 सितम्बर 2023* सीआईए स्टाफ अबोहर ने 15 ग्राम हैरोइन सहित गोपी उर्फ गुरप्रीत को काबू किया
अबोहर, 26 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर -2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी सीडफार्म ज्यूस फैक्ट्री के निकट जा रही थी कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र अमर सिंह वासी पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 190, 25.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जानकारी अनुसार गोपी उर्फ गुरप्रीत के खिलाफ पहले ही 80 ग्राम हैरोइन का मामला दर्ज है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*भारतीय नाविकों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक हुई
इलाहाबाद5अगस्त26*हाईकोर्ट*आयोग के सचिव व परीक्षा नियंत्रक स्पष्टीकरण सहित तलब
इलाहाबाद5अगस्त26*इविवि**द्वितीय परीक्षा में फेल होने पर भी नहीं लगेगा बैंक सेमेस्टर*