पंजाब 25 मई 2024* सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी: विधायक संदीप जाखड
अबोहर 25 मई (शर्मा, सोनू): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 137वें सफाई अभियान के दौरान विधायक संदीप जाखड़ ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। रियांश ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पानी का स्तर नीचे और न जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, प्रवीण परूथी रूबी, संजय जाखड़, समाजसेवी लोकेश शर्मा,हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो : 2, विधायक संदीप जाखड़
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित
बुलंदशहर १० मार्च २६ * उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।