पंजाब 25 मई 2024* अबोहर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य जोरों पर, जल्द बनकर होगा तैयार
अबोहर 25 मार्च (शर्मा, सोनू) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई अमृत योजना के तहत पहले ही अबोहर शहर में विकास कार्य जोरों पर चलाये गये थे। अब अबोहर रेलवे स्टेशन के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा ग्रांट जारी कर दी गई हैं जिसके तहत अबोहर यहां निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। पार्किंग के अलावा फर्श का काम भी लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही अबोहर रेलवे स्टेशन भव्य रूप से बनकर तैयार हो जायेगा जिसमें यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि अबोहर रेलवे स्टेशन का 22 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्माण होना है।
फोटो : 2, अबोहर रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*