पंजाब 24 जुलाई* 10 किलो चूरा पोस्त दो आरोपी पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 24 जुलाई* 10 किलो चूरा पोस्त दो आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 24 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी सीतो रोड की तरफ जा रही थी कि राजस्थान की ओर से दो बाईक सवार आते दिखाई दिये। जब उनकी तलाशी ली तो बैग से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविंद्र सिंह पुत्र वीरपाल सिंह वासी रोडांवाली, जिला मुक्तसर साहिब, निशान सिंह पुत्र पप्पू राम वासी गली नं.26, गोनियाना रोड, मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

More Stories
अयोध्या5 अप्रैल 26*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।
पूर्णिया बिहार5अप्रैल26* डॉक्टरों ने टीबी के खिलाफ छेड़ा अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों को मिला पोषण आहार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपह 2 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*