पंजाब 24 जनवरी *452 के मामले में भगौड़ा आरोपी अमनदीप काबू
अबोहर, 24 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 2021 में 452 के मामले में दूसरे आरोपी अमनदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी गुरूकृपा कालोनी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। नगर थाना पुलिस ने प्रवीण कौर पत्नी गुरमेल सिंह के बयानों पर उसके घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 201, 7.9.2021 भांदस की धारा 452, 323, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट