पंजाब 24 जनवरी 2024* 304 का मामला बदला 302 में, एक आरोपी गिरफ्तार
रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 24 जनवरी (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई रणजीत सिंह ने युवक चंद्र को नशे की ओवर डोज देने के मामले में डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर 304 को बदलकर धारा 302 में बदल दिया गया है। इस मामले में एक आरोपी सुखदीप सिंह पुत्र प्रगट सिंह वासी ढाणी मसीत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभी इस मामले में कुछ आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। सुखदीप सिंह को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर थाना पुलिस ने सुरिंद्रपाल के बयानों पर मुकदमा नं. 130, 4.07.23, 304 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 302 के मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया है। बाकी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*