पंजाब 23 सितम्बर 2023* चैक बाऊंस के मामले में केवल सिंह बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 सितम्बर 2023* चैक बाऊंस के मामले में केवल सिंह बरी
अबोहर, 22 सितम्बर (शर्मा/सोनू): न्यायाधीश मलोट नीरज गोयल की अदालत में 138 चैक बाऊंस के आरोपी केवल सिंह के वकील लखबीर सिंह सिद्धू ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता मैसर्ज लालचंद एंड राकेश कुमार फर्म के प्रोपराईटर राकेश कुमार के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट लखबीर सिंह सिद्धू की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए केवल सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया।
जानकारी अनुसार केवल सिंह का राकेश कुमार की आढ़त के साथ पैसों का लेनदेन था। राकेश कुमार के पास केवल सिंह सिक्योरिटी के तौर पर चैक रखा हुआ था। राकेश कुमार ने डेढ़ लाख का चैक बैंक में लगा दिया था। केवल सिंह ने अपने वकील लखबीर सिंह सिद्धू के माध्यम से अदालत में पेश होकर अपनी जमानत करवाई। दोनों पक्षों ने अपने अपने सबूत रखे। राकेश कुमार के खाते व बही में हिसाब किताब सही नहीं पाया गया। अदालत ने केवल सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
फोटो: जानकारी देते एडवोकेट लखबीर सिंह सिद्धू।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*