पंजाब 23 अगस्त *गांव कुंडल में बहू के साथ बलात्कार करने वाले ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अबोहर, 23 अगस्त (शर्मा/सोनू/रिंकू चुघ): सदर थाना अबोहर के एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने बहू के साथ बलात्कार करने वाले प्रगट सिंह पुत्र कृष्ण सिंह वासी कुंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार दानेवाला निवासी महिला छिंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नं. 41, 24.05.2022 भांदस की धारा 376 आईपीसी के तहत ससुर प्रगट सिंह वासी कुंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लडक़ी का मैडीकल करवाया गया। मैडिकल के बाद विवाहिता के 164 के बयान अदालत में करवाये गये। सूत्रों से पता चला है कि ससुर शराब के नशे में अक्सर बहू के साथ संबंध बनाता था।
फोटो:1, पीडि़ता, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,