पंजाब 23दिसम्बर 25*जालंधर में भयानक हादसा , फैक्टरी में कंटेनर गिरने से महिला समेत तीन की मौत, कई घायल; 10 दिन पहले काम पर आई थी सिम्मी*
जालंधर के धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में एक बड़ा हादसा हुआ है। फैक्टरी परिसर में अचानक भारी कंटेनर गिरने से तीन लोगों मौत हो गई, जबकि 9 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, गदईपुर स्थित विशाल टूल संचालक की दूसरी यूनिट धोगड़ी रोड पर मैक च्वाइस टूल के नाम से है, जिसके संचालक केशव शूर बताए जा रहे हैं। फैक्टरी में काम के दौरान अचानक भारी कंटेनर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सिम्मी के रूप में हुई है, जिसे फैक्टरी में काम करते हुए महज 10 दिन ही हुए थे। परिजनों ने बताया कि सिम्मी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही थी ▪️

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे