पंजाब 21 अगस्त 2024* नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने वाला आरोपी काका उर्फ ज्ञानी सिंह काबू, दूसरा फरार
अबोहर 21 अगस्त (शर्मा, सोनू): नगर थाना 1 के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग छात्रा को भगाने में सहयोग करने वाले आरोपी काका उर्फ ज्ञानी पुत्र लखविंद्र सिंह वासी पंजपीर नगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पता लगाया जायेगा कि दूसरा आरोपी कहां है और लड़की को बरामद किया जायेगा। नगर थाना पुलिस ने लड़की की माता कर्मजीत कौर के बयानों पर मुकदम नं. 168 दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया कि उनकी बेटी को हरदीप सिंह व काका सिंह कहीं बहला फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर13मार्च26*कोडीन युक्त कफ सिरप एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण व तस्करी पर कार्यवाही