पंजाब 20 फरवरी*5 किलो चूरा पोस्त ट्राला चालक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई हरमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी स्टेट नाका गुमजाल पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह वासी मॉडल स्कूल सादिक जिला फरीदकोट के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 15, 19.02.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*