पंजाब 20 फरवरी *सीआईए स्टाफ अबोहर 2 पुलिस ने 45 ग्राम हैरोइन सहित पम्मे को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई इंद्राज सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त लिंक रोड सीडफार्म की तरफ जा रही थी कि सामने से एक युवक एक्टीवा पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 45 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 30, 19.02.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र काला सिंह वासी पक्का सीडफार्म के रूप में हुई। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 *पूर्णिया पुलिस केंद्र में भव्य स्टार सेरेमनी: 121 पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सजे सितारे*
हापुड़24सितम्बर26**50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार, लेखपालों ने किया हंगामा*
नई दिल्ली24 सितम्बर26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*