पंजाब 20 दिसंबर 2023* नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर चालान काटे
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 दिसंबर 2023* नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर चालान काटे
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने महाराजा अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगायें तथा अपने वाहनों के दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:5, नाकाबंदी कर चैकिंग करते पुलिस कर्मचारी व जानकारी देते थाना प्रभारी सुनील कुमार

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 नवंबर26 *पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं, SSP ने किया सख्त ऐलान*
हरिद्वार22 नवंबर 26*IB के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर ने मारी गोली,अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 22 नवंबर 26 पूर्णिया में फिर जलेगा काशी जैसा दीपोत्सव*