पंजाब 20 अप्रैल 2024* दहेज के लिये पत्नी को तंग परेशान करने के आरोप में पति व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर 20 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा):थाना खुइयां सरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई विनोद कुमार अन्य पुलिस पार्टी ने पत्नी को दहेज के लिये परेशान करने के आरोप में पति व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुनीता रानी पुत्री शरनदास वासी भंगरखेडा ने फाजिल्का के एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र लिखकर यह मांग की थी कि उसके ससुराल पक्ष वाले उसे दहेज के लिये मारपीट करते हैं। उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाये। जांच के बाद सुनीता रानी पुत्र शरनदास पत्नी छिंदरपाल के ब्यानों के आधार पर मुकदमा नं 40, 19-4-24 भादस की धारा 498ए-406 आईपीसी के तहत छिंदर पाल पुत्र टेक चंद, उसका भाई महेन्द्र पाल पुत्र टेक चंद वासी दिवानखेडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजवीर कौर ने बताया कि अ ारोपियों को इस मामले में जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 1, जानकारी देती सुनीता रानी, व उसका पति छिंदरपाल फाईल फोटो
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 5 अगस्त 26*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*
मथुरा 5 अगस्त26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*