पंजाब 18 दिसम्बर लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू
लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी
अबोहर, 18 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना नं. 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई विश£ेष कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट व छीनाछपटी करने वाले दो आरोपियों मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी गली नं. 1 नई आबादी अबोहर व नितिन कुमार उर्फ वासू पुत्र विनेश कुमार वासी न्यू कैलाश नगर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिचा सिडाना पत्नी अश्वनी सिडाना वासी गली नं.1 सिद्धू नगरी अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं. 104, 17.12.22 भांदस की धारा 379बी, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जब वह घर से स्कूल जा रहे थे तो मोटरसाईकिल सवार होकर आए उक्त आरोपियों ने उसका पर्स छीनकर फरार हो गये थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि लूटपाट करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और पता लगाया जायेगा कि इन्होंने किन-किन लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
फोटो:4, लूटपाट करने के आरोपी व जानकारी देते डीएसपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
देवरिया 28 अक्टूबर 26*सलेमपुर में रंजना भारती ने चलाया ‘हर गाँव, हर बूथ PDA जनसंवाद’ अभियान
पूर्णिया बिहार 28 अक्टूबर26 *पुलिस दीदी टीम की जिलेभर में मुहिम तेज/संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती /
मथुरा 28 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक 01 अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार ।*