पंजाब 17 अगस्त *6 किलो 600 ग्राम अफीम मामले में मालारामपुरा के सरपंच सहदेव को पुलिस ने क्लीनचिट दी
-साजिश रचने वाले आरोपी हुए काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 अगस्त (शर्म): गांव मालारामपुरा के सरपंच सहदेव को एक साजिश के तहत उसकी गाडी में 6 किलो 600 ग्राम अफीम रखकर संगरिया पुलिस ने काबू किया था। इस मामले में सीतो गुन्नेा के सरपंच के अलावा अन्य लोगों का नाम शामिल किया था। सहदेव के चाचा हंसराज व उनकी माता द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर इस मामले की जांच बरीकी से करेन की मंाग की। उन्होंने प्रार्थना पत्र में लिखा था उसके बेटे को साजिश के तहत फसाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राजस्थान के डीजीपी ने इस मामले की जांच एसओजी को सौंप दी गई। जांच के बाद राजस्थान पुलिस ने सरपंच सहदेव को क्लीनचिट देेन के बाद सरपंच को फंसाने वाले मास्टर माइंड सहित 4 लोगों को काबू किया है। 1 आरोपी को जेल भेज दिया गया है जबकि 3 आरोपी 19 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री व डीजीपी का धन्यवाद किया कि सच्चाई की जीत हुई है।
जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश पुत्र कांगरू राम विश्नोई वार्ड नंबर 6 मदासर नोख जैसलमेर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सहदेव की कार में अफीम रख गई थी इस मामले में वेद प्रकाश के अलावा उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश पुत्र तुलछाराम विकास भाटी पुत्र कन्हैयालाल भाटी एवं राहुल पुत्र मगाराम बिश्नोई जोधपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपी राहुल को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया वहीं पांचवे आरोपी पूरन चंद निवासी माधवगढ़ बीकानेर की तलाश की जा रही है इस संबंध में तलवाड़ा एसएचओ लाल बहादुर चंद्र से संपर्क किया गया तो गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि 2 की जांच एसओजी कर रही है इसलिए वह इस मामले में कुछ नहीं बता सकते।
फोटो : 04, सहदेव की फाईल फोटो।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*