पंजाब 16 दिसंबर 2023* बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, लखविंद्र सिंह सिद्धू दूसरी बार बने प्रधान सैक्ट्री गौरीशंकर माकड़, ज्वाईंट सैक्ट्री दिनेश राजोरा कैशियर राजिंद्र कांटीवाल चुने गए
अबोहर, 15 दिसंबर (शर्मा/सोनू) : पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के बार कौंसिल के चेयरमैन के दिशा निर्देशों पर अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव करवाये गये। अबोहर बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी के आर.ओ. जसबीर सिंह जम्मू, सुरीन कड़वासरा, राज कुमार कुंडल की मौजूदगी में चुनाव करवाये गये। 471 में से 424 के करीब वकीलों ने वोट डाले । आज सुबह 9 बजे से 4 बजे तक वोटें डाली गई। इस चुनाव में प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू व लखबविंद्र सिंह सिद्धू हैं। सैक्ट्री पद के लिए गौरी शंकर माकड़ व गौरव मुटनेजा तथा ज्वाइंर्ट सैक्ट्री पद के लिए चांद कुमार व दिनेश राजौरा तथा कैशियर पद के लिए अमनदीप रखड़ा व राजिंद्र कुमार चुनाव मैदान में है। जिसमें लखविंद्र सिंह सिद्धू दूसरी बार प्रधान बने, गौरीशंकर माकड़ सैक्ट्री बने, दिनेश राजौरा ज्वाईंट सैक्ट्री व राजिन्द्र कांटीवाल कैशियर चुने गये। चुनाव कमेटी के आर.ओ. जसबीर सिंह जम्मू, सुरीन कड़वासरा, राज कुमार कुंडल ने इनकी जीत का ऐलान किया। पहला वोट 9.05 पर प्रवीण भादू व दूसरा वोट अनुज चौधरी व तीसरा वोट लखविंद्र सिंह सिद्धू ने डाला। फोटो: 6, जानकारी देते चुनाव कमेटी मैंबर व विजेता उम्मीदवार।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी