पंजाब 16 अगस्त *700 ग्राम अफीम व 10 किलो पोस्त व 7 लाख 99 हजार 500 रूपये ड्रग मनी सहित काशी राम काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 16 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र शर्मा, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि काशी राम पुत्र भालू राम वासी भागसर जो राजस्थान से नशा लाकर बेचने का काम करता है। अगर छापा मारकर इसे पकड़ा जाये तो इससे भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने छापा मारा और काशी राम को काबू किया। काशी राम से 700 ग्राम अफीम, 10 किलो चूरा पोस्त व 7 लाख 99 हजार 500 रूपये की ड्रग मनी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी विभोर शर्मा बल्लुआना ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। काशी राम से पुलिस रिमांड के दौरान गहरी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि नशा कहां से लेकर आता है और किसे सप्लाई करता है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने गांव के सरपंचों पंचों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:1, जानकारी देते पुलिस कप्तान व आरोपी व बरामद सामान
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात6अक्टूबर26*08 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,