पंजाब 16 अगस्त 2023* मारपीट के मामले में भगौड़ा आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गीता काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 16 अगस्त 2023* मारपीट के मामले में भगौड़ा आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गीता काबू
अबोहर, 16 अगस्त (शर्मा/सोनू)। फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मारपीट के मामले में भगौड़ा आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ जीता पुत्र राजा सिंह वासी किलियांवाली अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया जायेगा। जानकारी अनुसार सेवक सिंह पुत्र राज सिंह वासी किलियांवाली के बयानों के आधार पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 112, 8.11.2018 भांदस की धारा 323, 324, 201, आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत में जमानत करवाने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था।
फोटो:पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 समेकित जाँच चौकी दालखोला पर बड़ी कार्रवाई, मद्यपान के आरोप में 7 व्यक्ति गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णिया विश्वविद्यालय की 13वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न,
मथुरा 29 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*