पंजाब 14 अप्रैल 2024* फाजिल्का के एसएसपी प्रज्ञा जैन व राजस्थान पुलिस ने स्टेट नाका गुमजाल व राजपुरा पर सर्च आप्रेशन चलाया
अबोहर, 14 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): लोकसभा चुनावों के चलते स्टेट नाकों पर नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। हर आने व जाने वाले वाहनों को सख्ती से चैक किया जा रहा है। फाजिल्का के एसएसपी प्रज्ञा जैन, डीएसपी अरूण मुंडन, थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी, थाना बहाववाला के प्रभारी जसविंद्र सिंह, डीएसपी बल्लुआना सुखविंद्र सिंह बराड़, एएसआई सुखपाल सिंह व श्रीगंगानगर के डीएसपी मिश्रा ने अपनी टीम के साथ स्टेट बार्डर गुमजाल, स्टेट बार्डर राजपुरा पर सर्च अभियान चलाया और राजस्थान से आने व जाने वाले वाहनों की चैकिंग की गई ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। जल्द ही राजस्थान में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते चौकसी बढ़ाई गई है।
फोटो:2, स्टेट नाकों पर चैकिंग करते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन