पंजाब 13 सितम्बर 2024* 513 ग्राम हैरोइन सहित विक्रमजीत काबू, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 13 सितम्बर (शर्मा / सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहावाला के एडीशनल एसएचओ जसविंद्र सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नाका राजपुरा बैरियर चैकिंग के दौरान एक मारूति कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में से 513 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र अमर सिंह वासी रामगढ़ कालोनी भंवरीवाली ढाणी रामसरा नारायण हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
प्रयागराज1मई26*- 41 वर्षीय महिला माधुरी ने अपने ही परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है,
कानपुर नगर1मई26*‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान बना दिखावा, शहर गंदगी से हुआ बेहाल*
प्रतापगढ़1मई26*अनाप शनाप शौकों के चलते राह भटकते युवाओं से बिगड़ रहा है सामाजिक परिवेश…