पंजाब 13 सितम्बर *पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से प्रदीप सहारण को अरेस्ट स्टे मिला, शामिल तफतीश हुए
अबोहर, 13 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): थाना बहाववाला के बहुचर्चित अफीम मामले में प्रदीप सहारण ने अपने वकील के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस जगजीत सिंह बेदी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस मामले में थाना बहाववाला पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रदीप सहारण पुत्र रामदर्शन ढाणी सरदारपुरा को अरेस्ट स्टे जारी किया और शामिल तफतीश होने के निर्देश दिये। थाना बहाववाला के प्रभारी परमजीत कुमार व सीतो चौकी के प्रभारी गुरविंद्र सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने बताया कि प्रदीप सहारण को शामिल तफतीश कर लिया गया है। मामले कीजांच जारी है। इस मामले में दो आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द काबू कर लिया जायेगा।
गौर है कि थाना बहाववाला पुलिस ने थाना बहाववाला पुलिस ने 7 किलो अफीम मामले में मोतीलाल वासी राजस्थान को काबू किया था। पुलिस रिमांड के दौरान उसने कई खुलासे किए थे। जिनमें 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 2 आरोपी इस मामले में अभी फरार हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व प्रदीप सहारण
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*