पंजाब 13 मार्च 2024* नरेन्द्र चुघ ने अबोहर का नाम रोशन किया नाइजीरिया में
अरोड़ा विकास मंच ने किया सम्मानित
अबोहर, 13 मार्च (शर्मा/सोनू): स्थानीय धर्म नगरी निवासी नरेन्दचुघ पुत्र स्व. श्री बनवारी लाल व माता श्रीमती रमा देवी ने नाईजीरिया ने अबोहर का नाम रोशन किया है। नरेन्द चुघ 2001 में नाईजीरिया गये व वहां पर शाने पंजाब एसोसिएशन नाजीरिया के प्रधान है तथा अपना काम कर रहे हैं। उनके पास अमेरिका की सिटीजन शिप है। नरेन्द चुघ गत दिनों अबोहर पहुंचे तो अरोड़ा विकास मंच ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान गगन चुघ, डॉॅ लतिका नागपाल, नरेंद्र चुघ, दर्शन लाल चुघ, रविंद्र सिडाना, सुभाष ठठई, बंटी वडेरा, सुदेश देवा, रजनी जल्होत्रा, सुरेंद्र गांधी उपस्थित थे। गग
फोटो : 2, नरेन्दचुघ को सम्मानित करते गगन चुघ व अन्य।
स्टील ब्रिज की टूटी टाईलों से कभी भी हो सकता है हादसा
अबोहर, 13 मार्च (शर्मा/सोनू): नई आबादी को बाजार से जोडऩे वाला स्टील ओवर ब्रिज की टाईलें जगह-जगह से उखड़ गई हैं जिस कारण लोगों को इस पुल से गुजरते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टाईलों के टूटने से बने खड्डों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन अबोहर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस पुल की टाईलों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस पुल की टाईलें उखड़ चुकी हैं जिसे अपनी आभा अपना अबोहर टीम ने ठीक करवा दिया था लेकिन अब दोबारा टाईलें उखड़ गई हैं।
फोटो: 3 स्टील ब्रिज की उखड़ी हुई टाईलें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार2मार्च26* डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: विकास कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों को दिए निर्देश*
कानपुर नगर 2 मार्च 26*सरकारी नाले के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टता का मामला आया सामने
कानपुर नगर 2 मार्च 26*होली त्यौहार के मद्देनजर थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त