पंजाब 12 मार्च 2024* बाल सुरक्षा यूनिट की जिला अधिकारी रितू बाला व ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों की चैकिंग की व चालान काटे
अबोहर, 12 मार्च (शर्मा/सोनू): सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों पर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली वाहनों को सुरक्षित बनाकर बच्चों को ले जाने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत स्कूली वाहन में फस्र्ट एड, कैमरा, हैल्पर, वाहन रंग पीला, व पुलिस विभाग व स्कूल का नंबर लिखवाने जरूरी किए गए है। यदि कोई इन नियमों की पालना नहीं करता तो चालान काटने के साथ-साथ वाहन को बंद भी किया जा सकता है। आज बाल सुरक्षा यूनिट की जिला अधिकारी रितू बाला, अजय श्र्मा लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी, भूपिंद्र सिंह कौंसलर, अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बाईपास, फाजिल्का चौक पर स्कूली वाहनों की चैकिंग की। जिन वाहनों के अंदर कैमरे या कैरा, हैल्पर, फस्र्ट एड किट न होने पर चालान काटे गए। अधिकारी रितु बाला ने अभिभावकों से अपील की है कि वाहन को चैक जरूर करें। सभी स्कूल संचालकों भी वाहन को पूरी तरह से तैयार रखें। यदि कोई कमी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:2, वाहनों की चैकिंग करती टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर 22सितम्बर 26*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में किए दर्शन,
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*
कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*