बस ड्राईवर कंडक्टर 14,300 नशीली गोलियों सहित काबू
अबोहर, 11 जनवरी (शर्मा):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी प्रभारी कल्लरखेड़ा सज्जन सिंह, गुमजाल स्टेट नाका एएसआई हरमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नाके पर तैनात थी। इतने में राजस्थान से आ रही एक बस आरजे 07, पीबी 8111 आती दिखाई दी। शक के आधार पर बस को रोककर तलाशी ली तो ड्राईवर कंडक्टर के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में से 14,300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 7, 10.01.22 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और पता लगाया जायेगा कि नशीली गोलियां कहां से लेकर आये थे ओर किसे सप्लाई करनी थी। उन्होंने बताया कि चुनावों के मद्देनजर स्टेट नाकों पर कड़ी नाकाबंदी की गई है। किसी भी असमाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:1, जानकारी देते थाना प्रभारी व आरोपी

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार