पंजाब 11 अप्रैल 2024* बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखे चलाने वालों की खेर नहीं : ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह, एएसआई जरनैल सिंह, एएसआई प्रितपाल सिंह, शेर सिंह, व अन्य पुलिस पार्टी ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान काली फिल्में लगाने वाले कार चालकों के चालान काटे व काली फिल्मे उतारी। इसके अलावा बुलेट मोटरसाईकिल पर पटाखे चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा था। कईयों के चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि बुलेट मोटरसाईकिल पर कम्पनी के साईलेंसर लगायें अन्यथा कड़ी कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:4, पुलिस पार्टी चैकिंग करते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*