पंजाब 11 अप्रैल 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने मोबाईल चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य किए काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मनिन्द्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शहर में चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों धर्मवीर पुत्र कुलविंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार, गुरविंद्र सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी रूहेडिय़ांवाली, राजवीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र मनजीत सिंह वासी ढााण्ी कड़ाका सिंह अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। उक्त से मोबाईल व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 37, 10.4.24 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*