पंजाब 10 अगस्त 2024* अबोहर से मोटरसाईकिल चोरी करके मक्खू में बेचने वाले बाईक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
पुलिस रिमांड के दौरान 14 मोटरसाईकिल बरामद : डीएसपी अरूण मुंडन
अबोहर, 10 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह ने प्रैस केा जानकारी देते बताया कि अबोहर से मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने दोनों आरोपियों को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने दोनों चोरों से 14 के करीब मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह पुत्र जीवन सिंह वासी कच्चा सीडफार्म व मक्खू निवासी बूटा सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। गुरजंट सिंह पुत्र जीवन सिंह अबोहर से मोटरसाईकिल चोरी कर मक्खू भेज देता था। बूटा सिंह उन मोटरसाईकिलों को आगे बेच देता था। दोनों बाईक चोर गिरोह के सदस्य हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:01, जानकारी देते डीएसपी, पकड़े गए आरोपी व बरामद मोटरसाईकिल
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
गाजियाबाद18मई26*अमेरिका से B.Tech (कंप्यूटर साइंस) और B.Sc (ऑनर्स) गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार का मान बढ़ाया*
लखनऊ18मई26*उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा,
सुल्तानपुर18मई26*सपा प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणीके विरोधमें परशुराम यूवा वाहनी का प्रदर्शन