पंजाब 10 अक्टूबर 2023* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को जेल भेजा, लडक़ी को किया परिजनों के हवाले
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 10 अक्टूबर 2023* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को जेल भेजा, लडक़ी को किया परिजनों के हवाले
अबोहर, 10 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): बल्लुआना देहाती डीएसपी अवतार सिंह व थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी के नेतृत्व में अन्य पुलिस पार्टी ने 10वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी बिंदर सिंह उर्फ गग्गी पास्टर पुत्र मोहन लाल वासी गांव मोरजंड सिखान थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद किया है। आज आरोपी युवक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया जबकि लडक़ी को परिजनों के हवाले कर दिया। नाबालिग लडक़ी के 164 के बयान अदालत में करवाये गये। डीएसपी उन्होंने बताया कि लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 106, 26.09.23 भांदस की धारा 346, 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला