पंजाब 10 अक्टूबर 2023* गांव ढाबा कोकरियां में नशा बेचने वाला मेडीकल ड्रग इंस्पैक्टर ने किया सील
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 10 अक्टूबर 2023* गांव ढाबा कोकरियां में नशा बेचने वाला मेडीकल ड्रग इंस्पैक्टर ने किया सील
डॉक्टर की पर्ची के बिना अगर किसी ने सिरंज व टीके बेचे तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी
अबोहर, 10 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब पुलिस के प्रमुख डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब को नशामुक्त करने के लिए एक मुहिम चला रखी है। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी व एसपीडी मनजीत सिंह, नार्कोटिक्स व वूमैन सैल के एसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह व सदर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह, ड्रग इंस्पैक्टर फाजिल्का शीषेण मित्तल ने गांव ढाबा कोकरियां में गुरूनानक मेडीकल पर छापा मारा तो मेडीकल संचालक किंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह मौके से फरार हो गया। ड्रग इंस्पैक्टर मित्तल ने कार्यवाई करते हुए मेडीकल को सील किया। कुछ सामान भी बरामद हुआ। ड्रग इंस्पैक्टर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह ने मेडीकल संचालकों को बिना पर्ची के कोई भी सिरंज व टीक न देने के निर्देश दिये। उन्होंने सरपंचों पंचों को पुलिस का सहयोग करने की अपील की है ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले भी कई मेडीकल सील किये जा चुके हैं।
फोटो: डीएसपी अवतार सिंह व मेडीकल सील करते टीम।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर26 सीमांचल में गरजेगा भाजपा का जनसैलाब: 4 नवंबर को पूर्णिया में ‘लोकतंत्र बचाओ,
पूर्णिया बिहार30अक्टूबर26* जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,