पंजाब 07 सितंबर 2023* झारखंड से पंजाब में अफीम बेचने वाले दो आरोपी काबू, अफीम खरीदने वाला भी काबू
एक दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 07 सितंबर 2023* झारखंड से पंजाब में अफीम बेचने वाले दो आरोपी काबू, अफीम खरीदने वाला भी काबू
एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 07 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने झारखंड से अफीम लाकर अबोहर में बेचने वाले दो व्यक्ति उदय यादव पुत्र दीनानाथ यादव, रणजीत कुमार यादव पुत्र जेमर यादव वासी झारखंड को डेढ़ किलो अफीम सहित काबू किया है। इस मामले में जिसको अफीम बेचने आये थे उस परविंद्र सिंह को भी काबू किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 174, 6.09.23, भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ२४ फरवरी २६ *लखनऊ के जियामऊ स्थित 58,534 वर्गफीट जमीन पर भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) का नया प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है।
लखनऊ २४ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
मथुरा 24 फरवरी 2026 थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार गया ।*