पंजाब 07 मई 2024* मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बहाववाला रैली में अबोहर से भारी संख्या आप कार्यकर्ता
हल्का प्रभारी अरूण नारंग, एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने पंजाब में सभी 13 सीटें जीतने का दावा किया
अबोहर, 07 मई (शर्मा/सोनू): 1 जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बल्लुआना के गांव बहाववाला में रैली करने पहुंचे। इस मौके पर बल्लुआना के विधायक गोल्डी मुसाफिर, अबोहर के हल्का प्रभारी अरूण नारंग, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, सफलहरप्रीत सिंह, युवा नेता तेजवीर बराड़ अबोहर से बड़ा काफिला लेकर अबोहर से बहाववाला पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि आप सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। आप सरकार द्वारा हर घर को 600 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 1 जून को होने वाले चुनावों में आप पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलायें। इधर हल्का प्रभारी अरूण नारंग, एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटें जीतकर सफलता हासिल करेगी।
फोटो:6 मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करते अरूण नारंग, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया