*पंजाब 07 जनवरी *लीगल सर्विस अथॉरिटी के वकीलों के साथ न्यायाधीश अमनदीप सिंह सीजीएम ने मीटिंग की
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा/सोनू): जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के सैक्ट्री न्यायाधीश अमनदीप सिंह सीजीएम व अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश अनीश गोयल ने फ्रंट ऑफिस में लीगल सर्विस अथॉरिटी के वकीलों के साथ एक मीटिंग की। इस अवसर पर एडवोकेट देसराज कम्बोज, एडवोकेट आनंद गुप्ता, एडवोकेट अमनदीप भोंपला, एडवोकेट अजय गिल्होत्रा, अमृतपाल तिन्ना, फ्रंट कार्नर इंचार्ज नरेश कम्बोज, गगन डाबला भी मौजूद थे। उन्होंने लीगल सर्विस अथॉरिटी के वकीलों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति या महिला लीगल सर्विस अथॉरिटी से सेवाएं लेना चाहती है वह अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अनीश गोयल को प्रार्थना पत्र देकर फ्री वकील प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति, विकलांग लोग, लीगल सर्विस अथॉरिटी की सेवाएं ले सकता है।
फोटो:6, वकीलों के साथ मीटिंग करते न्यायाधीश अमनदीप सिंह सीजीएम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 16 मार्च 26*ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने खोज कर लौटाया।
लखनऊ 16 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 16 मार्च 26*कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक ने पेश की मानवता की मिशाल, बच्चों को बांटे चॉकलेट*