पंजाब 06 सितम्बर *सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने 3 किलो अफीम सहित दो लोगों को काबू किया
अबोहर, 06 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह, एएसआई मिलखराज, एएसआई साहब सिंह अन्य पुलिस पार्टी दौराने चैकिंग कंधवाला की तरफ जा रहे थे सामने से दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर इनके बैगों की तलाशी ली तो इनसे 3 किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र रमेश चंद वासी पुराना छाबड़ा रोड, गांव व तहसील छिपाब रोड जिला बांरा राजस्थान, दानमल पुत्र रामगोपाल वासी मंडोला जिला बारा राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और पता लगाया जायेगा कि आखिर यह अफीम कहां से लेकर आये हैं और किसे पहुंचानी है। रिमांड के दौरान ही खुलासे होंगे। आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जा रहा है।
फोटो:3 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार16अगस्त26*कालूराम जयपुरिया के नाती आरुष ने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाकर बिल्केश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*