पंजाब 06 जनवरी *पूर्व एमएलए के पीए राज कुमार पर हमला करने वाले सभी आरोपी बरी
अबोहर, 06 जनवरी (शर्मा/सोनू): बल्लुआना विधानसभा के पूर्व एमएलए के पीए राज कुमार पुत्र बृज लाल के बयानों के आधार पर नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 24, 2.04.2017 को उसके साथ मारपीट व लूटपाट करने के आरोप में हिमांशु पुत्र विनोद कुमार, सोनू पुत्र अमर सिंह, अंग्रेज सिंह पुत्र रणजीत वासी पंजपीर नगर, शिवम पुत्र गोरे लाल के खिलाफ धारा 382, 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। सभी आरोपियों का अदालत में चालान पेश किया। आरोपियों के वकील विवेक गुलबद्धर व राजिंद्रपाल बराड़ ने अदालत में पेश हुए और अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट गुलबद्धर, राजिंद्रपाल बराड़ की दलीलें सुनने के बाद हमांशु पुत्र विनोद कुमार, सोनू पुत्र अमर सिंह, अंग्रेज सिंह पुत्र रणजीत वासी पंजपीर नगर, शिवम पुत्र गोरे लाल को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:3, जानकारी देते एडवोकेट विवेक गुलबद्धर व राजिंद्रपाल सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*