पंजाब 06 जनवरी *अदालत ने शराब आरोपी देस को किया बरी
अबोहर, 06 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में 216 बोतल हरियाणा मार्का शराब आरोपी देस सिंह पुत्र सिकंदर सिंह वासी ढाणी सफी के वकील संदीप बजाज, सुनीता शर्मा ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व पुलिस द्वारा अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए शराब आरोपी देस सिंह को सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने 13.4.2018 को देस सिंह पुत्र सिकंदर सिंह वासी ढाणी सफी को 216 बोतल हरियाणा मार्का सहित काबू किया था। नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। देस सिंह ने अपने वकील संदीप बजाज के माध्यम से अदालत में पेश होकर अपनी जमानत करवाई और केस में शामिल हुए।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 मार्च26 *पूर्णिया : जनगणना-2027 की तैयारी जोरों पर, डिजिटल माध्यम से होगा डेटा संग्रहण*
पूर्णिया बिहार 16 मार्च 26 *बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात
बांदा16मार्च26*शादी के दिन दहेज के कारण नहीं आई बारात।*