पंजाब 05 जनवरी 2024* पंचायत अफसर बलराज सिंह व दलीप बोला मारपीट के मामले में बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 05 जनवरी 2024* पंचायत अफसर बलराज सिंह व दलीप बोला मारपीट के मामले में बरी
एडवोकेट विवेक गुलबद्धर व एसपी सिंह की दलीलें सुनने के बाद किया बरी
अबोहर, 05 जनवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में मारपीट के आरोपी पंचायत अफसर बलराज सिंह व दलीप कुमार के वकील एडवोकेट विवेक गुलबद्धर व एसपी सिंह (राजिंद्रपाल सिंह) ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर शिकायतकर्ता संतोष कुमार पुत्र श्रीराम वासी रामपुरा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट विवेक गुलबद्धर व एसपी सिंह की दलीलों केा मद्देनजर रखते हुए पूर्व सरपंच दलीप कुमार बिश्रपुरा उर्फ बोला व पूर्व पंचायत अफसर बलराज सिंह को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त करते हुए बरी किया।
मिली जानकारी अनुसार संतोष कुमार ने अपने वकील के माध्यम से दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दायर किया था। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि दलीप कुमार किसी मामले में अभी जेल में बंद है।

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,