पंजाब 04 सितंबर 2023* राजस्थान से पंजाब में लाकर नशे की 20 हजार गोलियां बेचने वाले दो आरोपियों को 10-10 वर्ष की कैद व लाख रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 04 सितंबर 2023* राजस्थान से पंजाब में लाकर नशे की 20 हजार गोलियां बेचने वाले दो आरोपियों को 10-10 वर्ष की कैद व लाख रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई
अबोहर 04 सितम्बर (शर्मा, सोनू): जिला फाजिल्का के एडीशनल सैशन जज जसपिन्द्र सिंह की अदालत में 20 हजार नशीली गोलियां सहित पकडे गये आरोपी गुलशन सिंह पुत्र रत्न सिंह वासी करतारपुर मोहल्ला बडा गेट नाबापटियाला, हीरा लाल पुत्र खुशहाल सिंह वासी तेलिया सट्रीट करतारपुर मोहल्ला नाबापटियाला हालबाद लुहारा लुधियाना के वकील ने अपनी दलीलें पेश की दूसरी ओर सरकारी वकील तथा थाना खुइयां सरवर पुलिस के प्रभारी अमरिन्द्र सिंह , एएसआई प्रगट सिंह, डीएसपी अवतार सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सरकारी वकील तथा पुलिस की दलीलों को मदेनजर रखते हुए गुलशन सिंह पुत्र रत्न सिंह वासी करतारपुर मोहल्ला बडा गेट नाबापटियाला, हीरा लाल पुत्र खुशहाल सिंह वासी तेलिया सट्रीट करतारपुर मोहल्ला नाबापटियाला हालबाद लुहारा लुधियाना दोनों आरोपियों को 20 हजार नशीली गोलियों के मामले में दोषी करार देते हुए 10-10 वर्षकी कैद व लाख लाख रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।
मिली जानकारी के अनुसार 16-8-21 को एएसआई बलवीर सिंह, एएसआई प्रगट सिंह, थाना खुइयां सरवर के प्रभारी अमरिन्द्र सिंह ने गुमजाल स्टेट नाका पर नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान से दो व्यक्ति बैग लेकर आते दिखाई दिये शक के आधार पर रोककर जब बैगों की तलाश्ीा ली तो मौके पर डीएसपी अवतार सिंह को बुलाकर बैगों की तलाशी ली तो उनमें से 10-10 हजार गोलियां बरामद हुई। दोनों की पहचान गुलशन सिंह पुत्र रत्न सिंह वासी करतारपुर मोहल्ला बडा गेट नाबापटियाला, हीरा लाल पुत्र खुशहाल सिंह वासी तेलिया सट्रीट करतारपुर मोहल्ला नाबापटियाला हालबाद लुहारा लुधियाना दोनों खिलाफ खुइयां सरवर पुलिस ने मुकदमा नं 119, 16-8-21 मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों का अदालत में चालान पेश किया गया।
फोटो नं फाईल फोटो, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी