8 किलो चूरा पोस्त सहित 2 काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 2 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी लखविंद्र सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह दौराने गश्त बजीतपुरभोमा जा रहे थे कि सामने से दो युवक हाथ में झोला लिए आते दिखाई दिये। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनसे 8 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र हीरा लाल, दीपक कुमार पुत्र रायसिंह वासी हरीपुरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहावववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी राजस्थान से पोस्त लाकर बेचने का काम करते थे। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*